Breaking News

Ab Tak News TV: भारत में असमानता को ले कर क्या बोले राहुल गांधी


कोरोना वायरस महामारी का संकट दुनियाभर पर छा रहा है जिसकी वजह से भारत की अर्थव्यवस्था थम गई है। इस अर्थव्यवस्था को किस तरह खोला जाए, इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के साथ चर्चा की। यहां राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में जिस तरह से असामनता है और सामाजिक बंटवारा है वो एक बड़ी चुनौती है।

रघुराम राजन के साथ चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय समाज की व्यवस्था अमेरिकी समाज से काफी अलग है, ऐसे में सामाजिक बदलाव जरूरी है। हर राज्य का अलग तरीका है, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश को एक नजरिए से नहीं देख सकते हैं।

No comments