Breaking News

Ab Tak News TV: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान नहीं रहे

मशहूर ऐक्टर इरफान खान का बुधवार को कैंसर से चली लंबी जंग के बाद निधन हो गया। 54 साल के इरफान पेट में इंफेक्शन के चलते कोकीला बेन  धीरूभाई अंबानी अस्पताल भर्ती थे। खान की 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था। खान की 95 साल की मां सईदा बेगम की तीन दिन पहले जयपुर में मौत हो गई थी।'इरफान खान का जाना सिनेमा और थियेटर जगत के लिए बड़ा नुकसान है। विभिन्न मंचों पर अपने अभिनयों के लिए उन्हें याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।उनके परिवार को मेरी सांत्वना।''मुझे इरफान खान के निधन की खबर सुनकर बुरा लगा। वह काफी प्रतिभावान ऐक्टर थे। वह भारतीय फिल्म जगत के ऐसे कलाकार थे जो दुनियाभर में मशहूर थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस तो मेरी सांत्वना।'

No comments